झारखंड उच्च न्यायालय में लालू प्रसाद की याचिका पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2022

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद की याचिका पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी गई है। याचिका के जरिये उन्होंने चारा घोटाला के एक मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा उन्हें दोषी करार दिये जाने और सजा सुनाये जाने को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने राजद प्रमुख के वकील देवर्षि मंडल को याचिका में त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया और कहा कि अदालत 11 मार्च को याचिका पर सुनवाई करेगी। चूंकि, अदालत की कार्यवाही ऑनलाइन हुई, इसलिए याचिका में त्रुटियों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। 

इसे भी पढ़ें: भागलपुर के एक घर में पिछले 20 साल में हुए चार धमाके, CM नीतीश ने लिया ये एक्शन

प्रसाद ने मामले में अपनी सजा स्थगित करने का भी अदालत से अनुरोध किया है और उन्होंने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य की निगरानी के लिए बेहतर मेडिकल सुविधाओं की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि प्रसाद को रांची में एक सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये निकालने से जुड़े चारा घोटाला के एक मामले में दोषी करार दिया था। अदालत ने उन्हें 21 फरवरी को पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी और 60 लाख रुपये का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया था। 

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team