दिल्ली में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, कई पेड़ टूटे, सड़कों पर लगा जाम, गर्मी से राहत

By अंकित सिंह | May 30, 2022

दिल्ली में भीषण गर्मी से आज लोगों को राहत मिली है। आज तेज आंधी-तूफान के साथ दिल्ली में बारिश ने दस्तक दी है। बारिश की वजह से दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया। हालांकि तेज हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ टूट गए। इसके कारण ट्रैफिक जाम की भी स्थिति देखन को मिली। दिल्ली के अलावा आसपास के जिले जैसे कि गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: रूस के हमलों से बचकर निकले यूक्रेनी नागरिकों ने आपबीती सुनाई

बारिश के साथ साथ बादल भी जोर से गरज रहे थे। सड़कों पर पानी भर गया है जिसकी वजह से लंबा जाम लगा हुआ है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप था। हालांकि आज की बारिश से काफी राहत मिली है। बारिश के साथ बादल भी गरजे और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं के चलते बहादुर शाह जफर मार्ग पर एक्सप्रेस बिल्डिंग की कई एसी यूनिट टूटकर लटक गईं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!