गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में झमाझम बारिश, प्रदूषण से मिली राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कई हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उत्तरी रेलवे ने बताया कि करीब 15 ट्रेनें औसतन दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, मालदा-दिल्ली जंक्शन फरक्का एक्सप्रेस, मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस और अन्य शामिल हैं। पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से चल रही है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में 14.8 मिमी, पालम वेधशाला में 22.8 मिमी, लोधी वेधशाला में 15 मिमी और आया नगर में 26.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दिनभर बारिश होने का पूर्वानुमान भी लगाया है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा