कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हुई बारिश

fresh-snowfall-in-kashmir-rains-lash-plains
[email protected] । Jan 21 2019 4:25PM

मौसम विभाग ने मंगलवार तक जम्मू कश्मीर में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान किया है।

श्रीनगर। कश्मीर में सोमवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे घाटी के लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की खबरें मिली हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार तक राज्य में बारिश और बर्फबारी होने, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान किया है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में निकली धूप, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शनिवार रात भी न्यूनतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया था। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में रविवार रात का तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 0. 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में शीतलहर जारी, लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

उन्होंने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री कम, जबकि करगिल में शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़