विजयवाड़ा में भारी बारिश, आंध्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2025

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शुक्रवार तड़के भारी बारिश हुई। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने दिन में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर. कुरमनाध ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, लोग को गरज के साथ बारिश के दौरान सतर्क रहना चाहिए और किसानों को खेतों में काम करते समय आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।

इस बीच राज्य भर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई, जिसमें कृष्णा जिले के पेद्दआवुटपल्ली में सबसे ज़्यादा 68.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद सानिकवरम में 65.2 मिमी और प्रकाशम जिले के येरागोंडापलेम में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में कुल 18 स्थानों पर 20 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting