झारखंड में दशहरे के मौके पर कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

झारखंड में दशहरे के मौके पर राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दो अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक 7-11 मिमी बारिश की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में तीन अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान जताया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में राज्य में सबसे अधिक 38.2 मिमी बारिश हुई।

झारखंड का गोड्डा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, राज्य में एक जून से इस मानसून में 1,199.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 1,013.3 मिमी होती है, जो 18 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने UDF पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को धन्यवाद दिया

Messi के 14 दिसंबर को Mumbai दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है : पुलिस

इस सर्दी में दिल्ली में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई: Delhi Chief Minister

Pakistan में ड्रोन के रिहायशी इलाके में गिरने से तीन बच्चों की मौत