Himachal Pradesh में भारी बारिश का कहर, 21 की मौत, CM बोले- लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में 24 घंटे के भीतर 21 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुष्टि की है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से प्रभावित शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया। एक ट्वीट में उन्होंने बताया कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पराशर झील की सड़क पर नदी उफान पर बह रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: घूमने के शौकीन लोगों को यह राज्य दे रहा बड़ा तोहफा, सैलानियों को मिलेगी 50% की छूट

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि ध्वजारोहण किया जाएगा, स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में होने वाला 'एट-होम' कार्यक्रम स्थगित हो गया है। ध्वजारोहण करने के बाद बचाव कार्य में लग जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार