महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश की वजह से दीवारें ढहीं, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने की दो घटनाएं सामने आयी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है। नगर निकाय के आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि सुबह भारी बारिश के कारण हजुरी इलाके में खेतले गार्डन के पास 12 फुट की एक दीवार ढह गई, जबकि आजाद नगर में छह फुट की एक दीवार भी गिर गई। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया रेड अलर्ट 

अधिकारी ने बताया कि इस बीच, एक इमारत की पहली मंजिल का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण ढह गया और मकान का बाकी ढांचा भी कमजोर हो गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी मलबा हटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार सुबह तक ठाणे में 53.23 मिलीमीटर बारिश हुई।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका