मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया रेड अलर्ट

heavy rains

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानि तीन और चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगड और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।’’

मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगड में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था। शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानि तीन और चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगड और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।’’ 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण पश्चिम मानसून ने ओडिशा में दस्तक दी, कई हिस्सों में हुई झमाझम वर्षा 

उन्होंने कहा, ‘‘चार जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।’’ मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने बृहस्पतिवार को बताया था कि रत्नागिरि जिले में शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने और शनिवार को रायगढ़ में ऐसी भी बारिश होने का अनुमान है। गौरतलब है कि रत्नागिरी जिले में पिछले महीने आये चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़