Helicopter Crash | जंगलों में शवों को जलता देख लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2021

कुन्नूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित पश्चिमी घाट के गांव में चाय बागानों में काम करने वाले मजदूर उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब उन्होंने जंगलों में जोरदार धमाके की आवाज के साथ ही आग की लपटों को उठते देखा। बुधवार को दोपहर के समय भी वहां धुंध छायी हुयी थी। हालांकि न तो कोई मजदूर न ही उनके परिवार के सदस्य कुछ समझ पाए कि वहां क्या हो रहा है और कुछ स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे, जहां भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर पर दावा जताने वाले देश चीनी हैकर्स के निशाने पर रहे : रिपोर्ट

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों ने देखा कि क्या हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा अधिकारी दुर्घटना के बारे में बताएंगे।’’ कुछ लोग जब नजदीक पहुंचे तो उन्होंने जो देखा उस पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ। जब उन्होंने ‘जलती हुई वस्तु’ देखी तो पहले सोचा कि यह किसी पेड़ की शाखा हो सकती है, और नजदीक जाने पर वहां जलते मांस की गंध से उन्हें आभास हुआ कि किसी व्यक्ति का शव जल रहा है। जब उन्होंने थोड़ी दूरी पर एक युवा सैनिक के आंशिक जले हुए शव को देखा तो उन्हें स्थिति की गंभीरता का अंदाजा हुआ।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court