राम मंदिर परिसर पर जब मडराने लगा हैलीकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

By सत्य प्रकाश | Oct 09, 2021

अयोध्या। राम जन्म भूमि पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इस बीच राम मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर मडराते रहते हुए देखे जाने के बाद सुरक्षा में लगे एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक भेजी गई। तो वहीं मामले को संदिग्ध देखते हुए परिसर की सुरक्षा बढ़ा दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के संतों ने परमहंस दास को संत समिति से किया बाहर, बताया- फर्जी बने है जगद्गुरु

 

मिली जानकारी के मुताबिक राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर पर नो फ्लाइंग जोन लगाए जाने को लेकर स्थाई सुरक्षा समिति के बीच प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। राम जन्मभूमि परिसर के सुरक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि परिसर पर नो फ्लाइंग जोन नही बनाया गया है। लेकिन परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच की गई तो यह पता चला कि सेना का हेलीकॉप्टर था। जो कि परिसर के पश्चिम दिशा से दक्षिण दिशा के तरफ गया है।  

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश