Hemant Soren ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 28 नवंबर से संभालेंगे Jharkhand की कमान

By एकता | Nov 24, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उन्होंने राजभवन जाकर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें, झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। राज्य के गठन के बाद यह पहला मौका है, जब किसी सरकार को दूसरी बार सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है।

इसे भी पढ़ें: Sambhal Mosque Survey । सर्वे के दौरान भड़की हिंसा की आग में तीन लोगों की मौत, महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में लिए गए

हेमंत सोरेन की झामुमो नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की। ‘इंडिया’ गठबंधन ने ​​81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीती हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग को भारी महज 24 सीट मिलीं। राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है। सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था।

प्रमुख खबरें

New Delhi में India-Nepal IGSC बैठक, दोनों देशों के अधिकारियों ने Connectivity पर की चर्चा

Bihar Flood Crisis: नितिन नवीन ने CM Relief Fund में दान की 3 महीने की Salary

BRICS में भारत की Diplomacy की तारीफ, South Korea के राजदूत बोले- मुश्किल दौर में बनी सहमति

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की