By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2025
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासी समुदाय के प्रति असंवेदनशील है और उसमें पेसा (अनुसूचित क्षेत्र का पंचायत विस्तार) अधिनियम को लागू करने की इच्छाशक्ति का अभाव है।
उन्होंने आदिवासी समुदाय से आह्वान किया कि वे हमारे पूर्वजों बाबा तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हो, पोटो हो, चांद भैरव और बिरसा मुंडा की तरह अपनी परंपरा, पहचान और संस्कृति की रक्षा के लिए एक और आंदोलन शुरू करने के लिए एकजुट हों।