आखिर क्यों इन दिनों ट्रेंड कर रही है आलिया भट्ठ? क्या शादी है वजह!

By निधि अविनाश | Mar 02, 2021

आलिया भट्ट बॉलिवुड की एक मशहूर अभिनेत्री और गायिका हैं। भट्ट परिवार में जन्मी, वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। भट्ट खानदान में जन्म लेने के बाद भी आलिया भट्ट ने अपने अभिनय के लिए विदेशी तालिमें भी हासिल की है उसके बाद 1999 में थ्रिलर संघर्ष में एक बच्चे के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत करने के बाद, आलिया भट्ट ने करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थी। फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खुबसूरती के भी लोग कायल हो गए थे।फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म को पंसद नहीं किया लेकिन पब्लिक ने आलिया को स्टार बना दिया जिसके बाद वह लगातार हिट पर हिट देते चली गई। आलिया की सबसे सुपरहिट फिल्मों में 2 स्टेट्स ,हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया , बद्रीनाथ की दुल्हनिया , राजी, डियर जिंदगी जैसी फिल्में शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इसके अलावा आलिया की चर्चा होने का विषय है उनकी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी है। संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर आलिया भट्ट-अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीज़र (24 फरवरी) जारी कर दिया गया है। फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका निभा रही है। इससे पहले एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की गई थी। फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।टीजर में आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के रूप में पेश किया गया है। अभिनेत्री का गुजराती लहजा हाजिर हो रहा  है और टीज़र को देखते हुए, यह निश्चित है कि आलिया ने फिल्म में एक बार फिर शानदार काम किया है।  टीजर में उनके संवादों की झलक उसी का प्रमाण है। एक डायलॉग में आलिया कहती है कि  "गंगूबाई चांद थी और चांद रहगी।"  इसमें आलिया की आवाज काफी दमदार लग रही हैं।

 

उनके चर्चे में रहने का तीसरा विषय है आलिया भट्ट ने अपने प्रशंसकों को एक और बड़ी खबरों से चौंका दिया है। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है, जिसे 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के नाम से जाना जाएगा। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कंपनी का लोगो साझा किया और अपने नये प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च किया। चमकीले पीले रंग का लोगो दो बिल्लियों के साथ आता है। लोगो में दो बिल्लियों के साथ लॉन्च किया गया है।  आलिया बिल्लियों की बहुत शौकीन हैं और अक्सर अपने पालतू जानवरों की आकर्षक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं और ऐसा लगता है कि उनका प्रोडक्शन हाउस भी उसी से प्रेरित है।

इसे भी पढ़ें: बड़ी डीटेल हुई लीक! एक विलेन रिटर्न में इस बार सीरियल किलर बनेंगी दिशा पटानी

आज हमने आपको बताया कि आलिया के सोशल मिडिय़ा पर ट्रेंड होने का क्या कराण है। इसके अलावा आलिया भट्ट आज से कुछ समय पहले भी ट्रेंड कर रही थी जिसका कारण फिल्म सड़क 2 थी। फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर अब तक का सबसे ज्यादा ना पसंद किया जाने वाला ट्रेलर बना है। सड़क 2 बेहद फ्लॉप फिल्म सबित हुई थी। इसी वजह से आलिया भट्ट को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। नेपोटिस्म को लेकर भी कई बार आलिया सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार