वित्त वर्ष के पहले दो महीने अव्वल रही हीरो मोटोकार्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2018

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी हीरो मोटोकार्प ने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले दो महीने (अप्रैल व मई) में कुल मिलाकर 13,70,393 वाहन बेचे। सियाम के आंकड़ों के अनुसार आलोच्य तिमाही में दुपहिया वाहन बिक्री के लिहाज से प्रतिस्पर्धी होंडा मोटर साइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (एचएमएसआई) दूसरे स्थान पर रही जिसने 11,54,911 वाहन बेचे। इस तरह से होंडा मोटोकार्प ने आलोच्य अवधि में एचएमएसआई से लगभग 2.15 लाख वाहन ज्यादा बेचे। वाहन निर्माताओं के शीर्ष संगठन सियाम के अनुसार बीते वर्ष समान अवधि में हीरो मोटोकार्प ने 11,98,674 इकाई व एचएमएसआई ने 10,62,113 इकाई वाहन बेचे। मई के आखिर में हीरो मोटोकार्प की दुपहिया बाजार में कुल बाजार भागीदारी 37.4 प्रतिशत रही। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Odisha को मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए एक ऊर्जावान सरकार की जरूरत है: Jaishankar

Southern Brazil में भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत

Amit Shah आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे