गुजरात तट के पास पाकिस्तानी नौका से 400 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, छह लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

अहमदाबाद| गुजरात तट के पास भारतीय जलक्षेत्र में 77 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही मछली पकड़ने वाली पाकिस्तान की एक नौका पकड़ी गई है और उसके चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुजरात के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने ट्वीट किया कि राज्य एटीएस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में तटरक्षक ने मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका ‘अल हुसैनी’ को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ा और नौका में सवार चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। ट्वीट में कहा गया कि उन्होंने “करीब 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।”

उसने बताया कि नौका को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले में जाखू तट लाया गया।

प्रमुख खबरें

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी