घर पर ऐसे बनाएं Hibiscus Hair Serum, डैमेज और दोमुंहे बालों से मिलेगी राहत

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 21, 2026

आजकल डैमेज बालों की समस्या बढ़ती जा रही है। मार्केट में कई प्रकार के हेयर सीरम मिलते हैं, लेकिन यह केमिकल युक्त है, जो कि बालों के लिए ठीक नहीं है। अगर आप प्राकृतिक गुणों से बना हुआ सीरम घर पर बनाते हैं, तो आपके बाल शानदार बने रहेंगे। होममेड गुड़हल के सीरम के इस्तेमाल करने से बालों को गजब के फायदे मिलते हैं।

गुड़हल के फूलों से बना हुआ यह सीरम आपके समय से पहले बालों के सफेद होने से बचाता है। आइए आपको गुड़हल सीरम के फायदे और कैसे बनाएं बताते हैं।

गुड़हल के फूल से बालों का सीरम कैसे बनाएं?

- सबसे पहले आप 3 से 4 ताजे गुड़हल के फूल, कुछ पत्ते लें या 1 बड़ा चम्मच सूखी पंखुड़ियों का पाउडर लें।

- 1 चम्मच मेथी, कलौंजी और रोजमेरी के पत्तों को धोकर एक साथ रख लें।

- इन सभी चीजों को 1 गिलास पानी में काफी देर तक उबालें जब तक कि करीब 1 कप न बच जाए।

- फिर इस पानी को ठंडा होने दें और इसमें 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें।

- अब इसको किसी बॉटल में रख लें और इस्तेमाल करें।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है गुड़हल के फूलों का सीरम?

- इस सीरम के इस्तेमाल से बेजाना बालों में जान आ जाती है। यह बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है जिससे बाल मुलायम और जिंदा नजर आते हैं।

- गुड़हल का सीरम हेयर फॉलिकल्स की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें अमीनो एडिस होता है, जो कि बालों की बनावट को अंदर से ठीक करने में मदद करता है। कलौंजी और मेथी बालों को जड़ों से पोषण प्रदान करता है।

- नियमित रुप से इस सीरम के इस्तेमाल करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों में मजबूती आती है। नए बाल निकलते हैं और स्कैल्प भी भरा हुआ होता है और बाल घने हो जाते है।

- इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में लगातार होने वाली खुजली की समस्या दूर हो जाती है। डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है।

- गुड़हल के सीरम के यूज करने से समय से पहले सफेद नहीं होते हैं बाल। असल में गुड़हल में विटामिन B1, विटामिन C, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन पाया जाता है, जो बालों को नेचुरली रुप से घना बनाता है और समय से पहले सफेद बालों की समस्या को दूर करता है।

प्रमुख खबरें

SRF का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़ा, एमपी में लगाएगी 600 करोड़ का नया संयंत्र

Uttarakhand के Madrasas में शुक्रवार की छुट्टी खत्म, अब Sunday को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

Manjinder Singh Sirsa ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, लगाया देश में अशांति फैलाने का आरोप

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट: सेंसेक्स 143 अंक टूटा, जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले ही दिन मिला बंपर रिस्पॉन्स