रक्षा आधुनिकीकरण प्रयासों में Bangladesh की मदद करने के लिए तैयार है भारत: उच्चायुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा है कि भारत अपने रक्षा आधुनिकीकरण प्रयासों से बांग्लादेश की मदद करने के लिए तैयार है। वर्मा ने पड़ोसी देश के साथ रक्षा उद्योग सहयोग की पहचान द्विपक्षीय साझेदारी के उभरते क्षेत्र के तौर पर की। यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रविवार को भारतीय रक्षा उपकरणों पर एक सेमिनार का आयोजन किया था।

उच्चायोग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्मा ने इस कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग सहयोग की पहचान उनकी रक्षा साझेदारी के उभरते क्षेत्र के तौर पर की। वर्मा ने पिछले दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’’ दृष्टि द्वारा प्रेरित भारतीय रक्षा उद्योग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उच्चायुक्त ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों को भारत के किफायती, उच्च गुणवत्ता वाले रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी एवं प्रस्तावित संयुक्त विकास और उत्पादन से लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश सरकार को दी गई 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रक्षा ऋण सीमा के माध्यम से ढाका के साथ उसके रक्षा आधुनिकीकरण में भागीदारी करने की दिल्ली की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने दोनों ओर के रक्षा उद्योग से इस व्यवस्था का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। बांग्लादेश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) लेफ्टिनेंट जनरल अताउल हकीम सरवर हसन ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और वर्मा के साथ मुख्य संबोधन दिया।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हसन ने भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं कीप्रशंसा की और दोनों पक्षों के बीच एक करीबी रक्षा उद्योग साझेदारी के लिए सहयोग का प्रस्ताव दिया। सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के कई प्रमुख भारतीय रक्षा निर्माताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। संगोष्ठी में बांग्लादेश सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 49 लोकसभा सीटों पर सोमवार को होगा मतदान

Weekly Love Horoscope For 20 To 26 May 2024 | साप्ताहिक प्रेम राशिफल, तुला और कन्या राशि वालों के लिए आने वाला चुनौतीपूर्ण सप्ताह

अपने वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता कर रही ममता बनर्जी, शाहजहां शेख के केस में चुप्पी पर जेपी नड्डा ने उठाए सवाल

भाग्यशाली राशि पार्टनर: राशि चक्र के अनुसार इन 9 जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखी है, क्या इनमें आपका पार्टनर है?