हिजाब विवाद: माथे पर सिंदूर लगाकर आई छात्रा को कॉलेज में नहीं दिया गया घुसने, कहा- इससे हिजाब और भगवा शॉल की तरह ही हो जाएगा विवाद

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 19, 2022

कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के विजयपुर शहर में माथे पर सिंदूर लगाकर आई एक छात्रा को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई और साथ ही छात्रा से सिंदूर हटाने के लिए कहा गया। छात्रा को कॉलेज के अध्यापकों द्वारा गेट पर रोक कर कॉलेज में प्रवेश करने से पहले सिंदूर मिटाने को कहा गया।

कर्नाटक हाईकोर्ट में राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम लड़कियों के वकीलों ने सुनवाई के दौरान यह तर्क दिया था कि हिजाब पहनना एक धार्मिक रिवाज है, जैसे कि माथे पर सिंदूर लगाना और हाथों में चूड़ियां पहनना। कोर्ट में मुस्लिम लड़कियों के वकीलों के द्वारा यह भी कहा गया कि सिखों द्वारा पगड़ी पहनना और रुद्राक्ष पहनना भी धार्मिक रिवाज का हिस्सा हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka Assembly का 3 दिवसीय विशेष सत्र 21 सितंबर से, सूखे और Kasturirangan Report पर होगी चर्चा

सिंचाई का पानी न मिलने पर Jurala Project पर बढ़ा तनाव, किसानों ने नहर में छोड़ा पानी

Bihar में Samrat Choudhary ने पेश किया 2037 का विजन, ग्राम संसद को बताया विकास की धुरी

WorkIndia Report: फ्रंटलाइन नौकरियों में महिला आवेदक बढ़कर 43.5% हुईं