खालिस्तानी समर्थकों की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी, 15 अगस्त के दिन नहीं फहराने देंगे तिरंगा

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 30, 2021

शिमला। पंजाब के अलगाववादी संगठन, सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के तार कनाडा से जुडे हैं, की ओर से ही आज राजधानी के कुछ पत्रकारों को मोबाइल पर आडियो संदेश के माध्यम से धमकी दी गई है कि उनका संगठन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त के दिन तिरंगा नहीं फहराने देगा। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में सितंबर में होंगे उपचुनाव, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुरू की तैयारियां 

इस बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खालिस्तान समर्थकों की ओर से रिकॉर्ड की गई कॉल प्रदेश के कुछ पत्रकारों को मोबाइल पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस प्रदेश की सुरक्षा और देश विरोधी ताकतों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। इस संबंध में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत