उज्ज्वला योजना बनी अंधेरगर्दी योजना-कांग्रेस प्रवक्ता बोले-रसोई गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ौतरी बर्दाश्त से बाहर

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 02, 2021

शिमला । मोदी सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ौतरी करके आमजन का जीना दूभर कर दिया है।सरकार की उज्ज्वला योजना अब अंधेरगर्दी योजना बन चुकी है।

 

यह आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज भाजपा सरकार पर लगाए।उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की सरकार के समय जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए थी तो भाजपा नेता सड़कों पर आ कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन आज घरेलू गैस की कीमत 900 रुपये के करीब पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना पहुंचे कांगड़ा ,राजनीतिक सरगर्मियां तेज़

उन्होंने कहा कि अब भाजपा नेताओं की संवेदनशीलता कहां चली गई है।अब भाजपा नेता क्यों सड़कों पर आ कर प्रदर्शन नहीं कर रहे।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना गरीब जनता के लिए अंधेरगर्दी योजना बन गई है।अधिकत्तर लाभार्थियों ने गैस का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि रसोई गैस कम्पनियों को फ़ायदा पहुंचाने के उद्देश्य से गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए।इस योजना का उद्देश्य गरीब को फायदा पहुंचाना नहीं था।

दीपक शर्मा ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम ग़रीब की पहुंच से बाहर हो चुके हैं।ऐसे में उज्ज्वला योजना का क्या लाभ।दीपक शर्मा ने कहा कि वर्तमान में भाजपा नेताओं की सम्वेदनाएँ मर चुकी हैं तभी तो वो इन सब जनहित के मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठे हैं उन्होंने कहा कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य चन्द बड़े घरानों को फायदा पहुंचाना ही रह गया है।

इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव---अपनी हिमाचल यात्रा के दौरान कुछ दिन डलहौजी में रूके थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इस जनविरोधी नीति का कड़ा विरोध करती है।जनहित के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकार का विरोध करेगी।उन्होंने कहा कि आमजन को हर क्षेत्र में लूटने का और देश की बहुमूल्य सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेचने का जो दौर भाजपा ने शुरू किया है यह आज़ाद भारत के इतिहास का सबसे बुरा दौर है।इतिहास मोदी सरकार को कभी मुआफ़ नहीं करेगा।

प्रमुख खबरें

deep sea तेल खोज के लिए विशेष OALP दौर, हर महीने मिलेगा बोली का अवसर

IPS अधिकारी Satyarth Aniruddha Pankaj का पहला कविता संग्रह आमुख Lucknow में हुआ रिलीज

Agniveer Scheme सफल साबित हुई, रक्षा बलों की समीक्षा पर हुआ बदलाव: Ashwini Vaishnaw

ठाणे MACT ने MSRTC को दिया 31.95 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश