दिल्ली के नजदीक हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर होती है स्नोफॉल

By सुषमा तिवारी | Dec 10, 2018

भारत के पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो सबसे ज्यादा विकसित हुआ है यहां की सड़कें, घर, टूरिस्म सब कुछ दुरूस्त है। पहाड़ी प्राकृतिक आपदाओं से ये राज्य आराम से निपट लेता है। हिमाचल प्रदेश के विकास के साथ-साथ यहां का टूरिस्म भी बहुत मजबूत है। साल भर यहां पर्यटकों को तांता लगा रहता है क्योंकि से राज्य है ही बहुत खूबसूरत। यहाँ पर्यटन तेजी से बढ़ रहे उद्योगों में से एक है और यही कारण है कि प्रतिवर्ष राज्य की आय में भी भारी इजाफा हो रहा है। हिमाचल प्रदेश की हर जगह बहुत खूबसूरत है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की सैर करना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं वहां की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जिसे स्वर्ग कहा जाता है।

इसे भी पढ़ेंः पिथौरागढ़ आये हैं तो चौकोरी जरूर जाएं, खूबसूरती आपका मन मोह लेगी


मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन है। मनाली व्यास नदी के किनारे बसा है। शहरों की गर्मी से बचने के लिए इस हिल स्टेशन पर हजारों की तादाद में सैलानी आते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है और जबरदस्त बर्फबारी भी होती है। दिसंबर से जनवरी तक मनाली सफेद चादर में लिपट जाता है। आप यहां के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा मनाली में हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुगंधित हवाएं दिलो दिमाग को ताजगी से भर देती हैं।

इसे भी पढ़ेंः सुबह की सैर करनी हो या पिकनिक मनानी हो, चले आइए दिल्ली के लोदी गार्डन

चैल

चैल एक ख़ूबसूरत पहाड़ी स्थान है, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में स्थित है। यहाँ का क्रिकेट और पोलो मैदान भी बहुत प्रसिद्ध है। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है और जबरदस्त बर्फबारी भी होती है। चैल का नेशनल पार्क भी बहुत ख़ास है, जो वन्यजीव प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस पार्क में वन्यजीवों के साथ ही विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे भी पाये जाते हैं।

कसोल

हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटी सी जगह है कसोल, जो कई मायनों में अलग है और बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी इसलिए घूमने के शौकीन पर्यटक यहां आते रहे हैं। कसोल में मौजूद पार्वती नदी इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाती है। कसोल में ठहर कर आप आसपास की और भी जगहों पर जा सकते हैं जैसे तोष और खीरगंगा। शिमला या मनाली के मुकाबले यह छोटी-सी जगह है और यहां नेचर के अधिक करीब खुद को महसूस किया जा सकता है।

कुफरी

कुफरी शिमला जिले में एक छोटा पहाड़ी स्टेशन है। यहां आप अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। यहां आप हॉर्स राइडिंग, बज्जी जंपिंग, रोप क्लाइम्बिंग, जिप लाइनिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि यह जगह थोड़ी महंगी है, लेकिन आप यहां भरपूर आनंद उठा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्थित कुफरी को सर्दियों का हॉटेस्ट प्लेस कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान पर्यटक अपने स्कीइंग गीयर्स के साथ यहां पहुंचते हैं और एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकने और स्नो मैन बनाने के लिए तैयार रहते हैं। 

-सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

श्रीलंका A ने भारत A को 8 विकेट से धोया, Asia Cup Rising Stars फाइनल में बनाई जगह