हिमाचल प्रदेश भाजपा का दावा, कांग्रेस के कई नेता पार्टी में महसूस कर रहें घुटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस के कई और नेता भी पार्टी में ‘‘घुटन’’ महसूस कर रहे हैं और जल्द ही आनंद शर्मा का अनुकरण करेंगे। उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता आनंद शर्मा द्वारा हिमाचल प्रदेश की पार्टी संचालन समिति से इस्तीफा देने के एक दिन बाद की। कश्यप ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि आनंद शर्मा ने यह कदम कांग्रेस में हुए उनके अपमान की वजह से उठाया है।’’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं और वे या तो पार्टी छोड़ देंगे या महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे देंगे। 

इसे भी पढ़ें: आनंद भी हुए आजाद, आखिर वरिष्ठ नेताओं के स्वाभिमान को ठेस क्यों पहुँचा रही है कांग्रेस?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और शिमला से लोकसभा सांसद कश्यप ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कई और नेता भी जल्द आनंद शर्मा का अनुसरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘‘अलग-थलग और अपमान जारी रहने’’ की वजह से उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था। माना जा रहा है कि शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव की योजना के बारे में उनसे चर्चा नहीं की गई। इतना ही नहीं, उन्होंने कई उदाहरण दिए हैं, जब उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। 

प्रमुख खबरें

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें

सोशल मीडिया पर नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार हुईं Coco Gauff, China Open विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Ahmedabad में एक महीने के शिशु का अपहरण, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा