आम बजट पर हिमाचल प्रदेश को मिला प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 02, 2022

शिमला ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था संवाद कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में 74 मंडलों में बड़ी स्क्रीन लगा कर उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आम बजट पर सीधा संवाद किया और बजट के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला।  इस संवाद कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था कार्यक्रम को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सभी मंत्री, सभी विधायक, सांसद, नगर इकाइयों के चुने हुए प्रतिनिधियों, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, जिला - मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सुना गया। 

इसे भी पढ़ें: आबकारी विभाग द्वारा शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को आम बजट को समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ता आम बजट को लेकर जन जन तक जाएगा। 

उन्होंने कहा कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत ही खूबसूरती से, बहुत ही अच्छे ढंग से बजट के कुछ पहलुओं को हमारे सामने रखा है। बजट स्पीच में पूरा बजट संभव नहीं होता है क्योंकि बजट में बहुत बड़ा दस्तावेज होता है, बारीकियां होती हैं और सदन में ये सब बोलना संभव भी नहीं होता है। 

 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बजट प्रगतिशील और लोगों के अनुकूल: सुरेश भारद्वाज

 

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने हमे बताया इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी। 

इसे भी पढ़ें: अमृतकाल का यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी व जन-जन का बजट: अनुराग ठाकुर

भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा हमें समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा है। अमृत काल, आने वाले 25 वर्ष में नए भारत की नींव रखने का जो संकल्प है, उसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने जो कार्यरूप दिया है, वो देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की रुचि पार्टी के प्रति हमेशा रही है। पार्टी को दिशा देने में उनका सहयोग हमें हमेशा मिलता रहा है। कोरोना काल में जब सभी पार्टियां लुप्त हो गई थीं, तब प्रधानमंत्री जी ने हमें सेवा ही संगठन अभियान के तहत दिशा दी और संक्रमण से लड़ने के लिए हमारा मार्गदर्शन किया। 

 

इसे भी पढ़ें: पालमपुर के बगौड़ा में एसडीआरफ खुलने का रास्ता हुआ साफ

 

उन्होंने कहा को इस बजट में अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा केंद्र सरकार द्वारा एसी कई बड़ी घोषणाएं की गई है। इस कार्यक्रम में डेजी ठाकुर, गणेश दत्त, कुसुम सदरेट, कर्ण नंदा, रश्मिधर सूद, प्यार सिंह कंवर, सुनील धर, शुभंकर सूद, प्रभात, अमृता, जगजीत राजा कमलेश एवं कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर