हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ऋण लेती है, सोनिया गांधी को दे देती है : Kangana Ranaut

By Prabhasakshi News Desk | Sep 22, 2024

शिमला । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ऋण लेती है और इसे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दे देती है, जिससे राज्य का खजाना ‘‘खाली’’ हो गया है। रनौत ने यहां एक गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार व्याप्त है और कांग्रेस शासित राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों को खोखला कर दिया है।’’ उन्होंने आश्चर्य जताया कि पार्टी (कांग्रेस) चुनावों पर ‘‘इतना अधिक’’ खर्च कैसे करती है। 

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर कटाक्ष करते हुए मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘एक राजा के बेटे की हरकतें सभी को पता हैं और लोग सड़कों पर गड्ढों से थक चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने क्षेत्र के लिए जितना संभव होगा, उससे अधिक करूंगी, लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री (विक्रमादित्य सिंह) को भी कुछ करना चाहिए।’’ रनौत ने कहा, ‘‘देश को बचाना है तो भाजपा को लाना है।’’ उन्होंने लोगों से भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘युगपुरुष’ हैं और वे सूक्ष्म स्तर पर स्थितियों से निपटते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्थिति, जहां वेतन और पेंशन में देरी हो रही है और लोगों से मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा छीन ली गई है, देश के बाकी हिस्सों से छिपी नहीं है। रनौत ने दावा किया कि प्राथमिक विद्यालयों में खेल सुविधाएं बंद की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एथलीट और खिलाड़ियों की बुनियाद कम उम्र में ही तैयार हो जाती है और ऐसा लगता है कि हिमाचल को बर्बाद करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार बच्चों के भविष्य को खत्म करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मेरा लक्ष्य मंडी निर्वाचन क्षेत्र में एक बड़ा खेल परिसर बनाना है।

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता