By Prabhasakshi News Desk | Nov 01, 2024
वाशिंगटन । हिंदू अमेरिकी समूहों ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका और बांग्लादेश सहित दुनिया भर में हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा करने तथा उन्हें ‘‘कट्टरपंथी वामपंथ के धर्म-विरोधी एजेंडे’’ से बचाने के वादे को लेकर पूर्व राष्ट्रपति की सराहना की है। बृहस्पतिवार को दिवाली की शुभकामनाओं में ट्रंप ने ‘‘बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा की’’। उन्होंने कहा कि वहां ‘‘पूरी तरह अराजकता की स्थिति’’ बनी हुई है।
‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ के संस्थापक और अध्यक्ष उत्सव संदूजा ने पीटीआई-को दिए साक्षात्कार में कहा कि वे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बहुत आभारी हैं। संदूजा ने कहा, ‘‘मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बहुत आभारी हूं, हमेशा आभारी रहूंगा और हमेशा सराहना करूंगा। यह निराशाजनक है कि कमला हैरिस ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। मुझे लगता है कि इससे इस चुनाव में बड़ा बदलाव आने वाला है।’’ ‘हिंदूएक्शन’ ने भी ट्रंप के बयान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भारतीय-अमेरिकी नाथन पुनवानी ने कहा, ‘‘नैतिक स्पष्टता दिखाने और बांग्लादेश में हिंदू विरोधी नरसंहार की स्पष्ट निंदा करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद।