Hindu Killed In Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू को फिर पीटकर मारा, ये है कहानी

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2025

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जानलेवा हिंसा का दौर जारी है। राजबारी जिले के हुसैनडांगा में आरोपियों ने हिंदू युवक अमृत मंडल (29) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे से जा रहे अमृत को ग्रामीणों ने घात लगाकर पकड़ लिया। दोनों के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की। अमृत की गुरुवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसका साथी सलीम शेख गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों का आरोप है कि अमृत और सलीम गांव के शहीदुल से वसूली के लिए आए थे। हल्ला मचने के बाद दोनों बाइक के भागने की कोशिश में थे।

अमृत ​​मंडल कौन था?

अमृत मंडल, जिसे स्थानीय लोग सम्राट के नाम से भी जानते थे, राजबारी के पांगशा क्षेत्र के होसेनडांगा गांव का निवासी था। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने द डेली स्टार को बताया कि वह कथित तौर पर एक आपराधिक गिरोह का सदस्य था और लंबे समय से जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या समेत कई मामले लंबित थे। बंगाली दैनिक प्रोथोम आलो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 वर्षीय अमृत मंडल ने कथित तौर पर अपने नाम से एक गिरोह बनाया था, जो पुलिस और कई स्थानीय निवासियों के अनुसार, इलाके में एक "आतंकवादी संगठन" के रूप में काम करता था और धमकाने, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मोंडल के एक सहयोगी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सलीम के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का दावा... मृतक युवक इलाके में वसूली गैंग चलाता था

पुलिस का दावा है कि मृतक अमृत मंडल सम्राट के नाम से कुख्यात था। हुसैनडांगा के इलाके में वह 'सम्राट वाहिनी' वसूली गैंग भी चलाता था। अमृत पर मर्डर समेत दो आपराधिक मामले भी चल रहे थे। अमृत के भाई ओमियो का कहना है कि घरवालों ने उससे लगभग 10 साल पहले ही नाता तोड़ लिया था।

प्रमुख खबरें

Sugar Mill Prices में 20% की भारी गिरावट, Retail Market में आम आदमी के लिए जल्द सस्ती होगी चीनी

Digital Arrest का शिकार बना Bhopal का बुजुर्ग दंपति, ठगों ने हड़पे ₹22 लाख

Pralhad Joshi बोले: 500 GW Green Energy लक्ष्य के लिए 30 लाख करोड़ का निवेश जरूरी

US Federal Court में HDFC Bank के खिलाफ बड़ा एक्शन, ADR निवेशकों के मुआवजे की मांग से बढ़ी हलचल