पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू लड़के की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

 इस्लामाबाद| पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11 वर्षीय हिंदू लड़के का यौन उत्पीड़न कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान हॉकी टीम जूनियर विश्व कप में हिस्सा लेने भारत पहुंची

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लड़के के संबंधी राज कुमार के हवाले से कहा, पूरा परिवार गुरुनानक की जयंती के कार्यक्रमों में व्यस्त था। हमें नहीं पता कि बच्चा कैसे लापता हो गया। वह 11 रात बजे घर में मृत मिला।

बबरलोई थाने केएसएचओ ने कहा कि अपराधियों ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एसएचओ ने कहा, हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

बाल संरक्षण प्राधिकरण, सुक्कुर के जुबैर महर ने कहा कि नाबालिग के शरीर पर प्रताड़ना के भी निशान हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में सूबे में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहा, भाजपा, आप, मनीष तिवारी ने की आलोचना

महर ने कहा, कुछ समय पहले, सुक्कुर जिले के सालेह पाट में हिंदू समुदाय की एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने उसकी बरामदगी के लिए 25 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की, लेकिन यह सब व्यर्थ गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर