पाकिस्तान हॉकी टीम जूनियर विश्व कप में हिस्सा लेने भारत पहुंची

Hockey
प्रतिरूप फोटो

पाकिस्तानी हॉकी टीम की भारत यात्रा नयी दिल्ली द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने के निर्णय के कुछ दिनों बाद हो रही है। पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत पहुंची पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

नयी दिल्ली| पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंची।

पाकिस्तान उच्चायोग ने यह जानकारी दी। यहां जारी बयान के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। बयान के मुताबिक उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के सदस्यों की अगवानी की।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के खेल मंत्री ने कहा, पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के सफल आयोजन के लिए तैयार

पाकिस्तानी हॉकी टीम की भारत यात्रा नयी दिल्ली द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने के निर्णय के कुछ दिनों बाद हो रही है।

पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत पहुंची पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

उच्चायोग प्रभारी ने हॉकी टीम के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी की और टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हॉकी को पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल बताते हुए उम्मीद जतायी किखिलाड़ी जज्बे और अपनी क्षमता के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

उच्चायोग ने बताया, ‘‘ मुख्य कोच, टीम प्रबंधन के सदस्यों और खिलाड़ियों ने यहां से भुवनेश्वर रवाने होने से पहले पाकिस्तान उच्चायोग के आतिथ्य की सराहना की। वे मैचों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़