गरबा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर हिंदू संगठनों ने लगाई रोक

By सुयश भट्ट | Oct 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के गरबा पंडालों में गैर हिंदू लड़कों को एंट्री पर नहीं देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाला फ्लैक्स विश्व हिंदू परिषद ने लगाया है। पोस्टरों पर लिखा है कि गैर हिंदुओं का गरबा पांडाल मे प्रवेश वर्जित है।

आपको बता दें कि विहिप के धर्म प्रसार विंग ने कुछ पांडालों के बाहर फ्लैक्स लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक आगे आने वाले दिनो में शहर के सभी गरबा पांडालों में नज़र आएंगे। ऐसा पहली बार है कि शहर के गरबा पांडाल में इस तरह के पोस्टर नज़र आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव से पहले बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, रैगांव उम्मीदवार के ऊपर घिरा खतरे का बादल 

इस मामले को लेकर विहिप के धर्म प्रसार विंग के प्रभारी चंदन शर्मा ने कहा कि जरुरत पड़ने पर पंडालों में आने जाने वालो का परिचय पत्र भी चैक किया जाएगा। लव जेहाद जैसे मामलों को रोकने की यह पहल बताई जा रही है। वहीं कई गरबा पंडालों के आयोजकों ने इस पहल का स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश