आजम खान ने हिन्दुस्तान को बताया बेहतरीन इंसान, बोले- इसे बेहतरीन बने रहना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने सोमवार को देश की तुलना ‘‘एक बेहतरीन इंसान’’ करते हुए कहा कि इसे ‘‘बेहतरीन इंसान’’ बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बहुत बड़ी जिम्मेदवारी है और ऐसे में जो कहा जाए, उसे पूरा भी किया जाना चाहिए। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषाण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए आजम खान ने कहा कि हमारी व्यवस्था ऐसी है जिसमें राष्ट्रपति को लिखा हुआ पढ़ना होता है। ऐसे में जिन बुनियादी सवालों के जवाब इसमें होने चाहिए थे, वे इसमें नहीं थे। 

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक: आजम खान बोले- हमारी पार्टी सिर्फ कुरान में लिखी बातों का समर्थन करती है

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुल्क में दूसरी सबसे बड़ी आबादी के साथ जो सलूक किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है। खान ने कहा कि इस सदन में कहा गया कि जो बंदे मातरम नहीं बोलेगा, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। हमें यह समझना होगा कि आज भी हिन्दू, मुस्लिम एक ही मोहल्ले में साथ साथ रहते हैं लेकिन इस तानेबाने को खराब करने का प्रयास हो रहा है जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बात 1947 की होती है और आजादी के बाद पिछले 70 वर्षो का जिक्र भी होता है। ऐसा बताने का प्रयास होता कि जो भी विकास का काम हुआ, वह पिछले पांच वर्षो में ही हुआ। 

इसे भी पढ़ें: इस वजह से चुनाव जीतने में सफल हुए आजम, संसद परिसर में कही ये बात

सपा नेता ने कहा कि हिन्दुस्तान एक बेहतरीन इंसान है और इसे बेहतरीन इंसान बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनावी जीत पर बधाई दी और कहा कि उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदवारी है। ऐसे में जो कहा जाए, वह किया भी जाना चाहिए। आजम खान ने कहा कि संविधान सर्वोपरि है और हमें संविधान को मानना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ