Khamenei Warns Trump: भाड़े के गुंडे....खामनेई की ट्रंप को तगड़ी वार्निंग

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2026

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई की ट्रंप को सीधी वार्निंग दी गई है। ईरानी नेता ने कहा है कि अमेरिका धोखे भरे काम बंद करे। इसके साथ ही खामनेई ने कहा कि यूएस भाड़े के गुंडों से दूर रहे। ईरान में प्रदर्शन के बीच एक बहुत बड़ा स्टेटमेंट खामनेई की तरफ से माना जा रहा है। दरअसल, ईरान के इस बयान का बिना जिक्र किए निशाना इज़राइल की तरफ ही माना जा रहा है। खामनेई पहले भी कह चुके हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप बहुत एरोग्रेंट हैं। वो दुनिया पर अपना कब्जा करना चाहते हैं। ईरान में हिंसा जारी है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर बवाल मचा रहे हैं। सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व आईआरजीसी कुदस फोर्स कमांडर कासिम सुलेमानी की प्रतिमाओं को तोड़ा और जलाया। ये मौजूदा सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष और प्रतिरोध का प्रतीक है। प्रदर्शनकारियों में गुस्सा है। ईरान के कई शहर सुलग रहे हैं। आगजनी फायरिंग से लोग दहशत में हैं। प्रदर्शनकारी कासिम सुलेमा के बैनर फाड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Trump का बड़ा दांव, मार्को रूबियो बनेंगे क्यूबा के राष्ट्रपति?

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों पर सख्त कार्रवाई में 599 हो चुकी हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि हमारा देश जंग को तैयार है, लेकिन अमेरिका से बातचीत का चैनल अब भी खुला है। कोई भी बातचीत साझा हितों पर आधारित होनी चाहिए, न कि एकतरफा या थोपे गए अजेंडे पर। ईरान सरकार के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। बंदिशों के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का हाल बयां कर रहे स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड सेवाओं को रोक दिया गया। तेहरान में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे घरों से बाहर न निकलें और किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शनों के बीच न जाएं। 

प्रमुख खबरें

Svatantra Microfin का 3000 करोड़ रुपये का IPO आएगा, SEBI में दस्तावेज दाखिल

Technocraft Ventures शेयर 285 रुपये पर हुआ लिस्ट, मिला 34 प्रतिशत का प्रीमियम

Ram Janmabhoomi Trust CEO की तलाश तेज, Yogeshwar Mishra और Rajesh Pandey के नामों पर चर्चा शुरू

LEAP India Listing: निर्गम मूल्य से 4% से अधिक चढ़कर 166 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ शेयर