जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मॉड्यूल का भंडाफोड़, बारामूला में जैश के दो आतंकी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले मेंपंच की हत्या के आरोपी तीन आतंकियों समेत कुल पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस साल मार्च में एक पंच मोहम्मद याकूब डार की हत्या के मामले में शामिल तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार करके प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से पंच की हत्या में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल और दो हथगोले बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें: भाई की शादी में जा रही महिला की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

इस बीच सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने बारामूला के पट्टन इलाके के हंजीवीरा में तड़के एक चलित जांच चौकी स्थापित की। एक अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया और उनके पास से दो पिस्तौल और दो चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों की पहचान आकिब मोहम्मद मीर और दानिश अहद डार के रूप में हुई है। दोनों ही जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे