भाई की शादी में जा रही महिला की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

died
Prabhasakshi

झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी इलाके में आज दोपहर गिरिडीह से अपने भाई की शादी में शामिल होने झरिया आ रही एक महिला की कार खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार महिला, उसके पति और बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी इलाके में आज दोपहर गिरिडीह से अपने भाई की शादी में शामिल होने झरिया आ रही एक महिला की कार खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार महिला, उसके पति और बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी के पास हुआ। उन्होंने बताया कि महिला की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी।

इसे भी पढ़ें: वह एक बुरे सपने में जी रहे हैं विराट कोहली, IPL 2022 में स्टार खिलाड़ी की लगातार खराब फॉर्म पर बोले आकाश चोपड़ा

उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान 52 वर्षीय सरयू चौरसिया, 5 वर्षीय दीप्ति कुमारी और उसकी मां पायल चौरसिया के रूप में हुई है। वहीं ड्राइवर ऐनुल अंसारी समेत एक अन्य बच्ची रिया कुमारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़