Hockey Asia Cup 2025: सुपर-4 में कोरिया से भिड़ेगा भारत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

By Kusum | Sep 03, 2025

हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में उम्मीद के मुताबिक खास नहीं रहा। चीन और जापान के खिलाफ उसने जीत तो दर्ज की लेकिन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। दोनों ही मैचों में भारत को काफी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि, अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की और सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। ऐसे में आज भारत का मैच कोरिया के खिलाफ होने वाला है। 

हॉकी एशिया कप 2025 में कोरिया की टीम इस बार अपने बेस्ट फॉर्म से दूर दिखी है। उन्हें पूल मैच में मलेशिया ने 4-1 से हराकर झटका दिया। साथ ही कोरियाई खिलाड़ी दिन में भीषण गर्मी और उमस के कारण संघर्ष करते दिखे हैं। लेकिन सुपर-4 के मुकाबले शाम में हो रहे हैं, ऐसे में कोरिया से बेहतर खेल की उम्मीद की जा सकती है। 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

फिलहाल, भारत और कोरिया के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 10 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 2 में उसे हार मिली है। 9 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पिछली बार एशिया कप में इन दोनों टीमों का मुकाबला 4-4 से बराबरी पर खत्म हुआ था। कोरिया ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2021 में सुल्तान अजलान शाह कप के फाइनल में शूटआउट के जरिए दर्ज की थी। 

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी