'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान नहीं है IPL का पार्ट, दुखी जेसन होल्डर ने दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

दुबई। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने निराशा जताई है कि इंडियन प्रीमियर लीग की कोई भी टीम ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (बीएलएम) अभियान के समर्थन में ‘घुटने के बल झुककर’ एकजुटता नहीं दिखा रही और दुनिया की सबसे लुभावनी लीग ने इस अभियान की पूरी तरह अनदेखी की। आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य होल्डर ने क्रिकेट राइटर्स क्लब की ओर से आयोजित आनलाइन कार्यक्रम में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की ओर से प्रतिष्ठित पीटर स्मिथ पुरस्कार लेने के दौरान यह बयान दिया। पीटर स्मिथ पुरस्कार वार्षिक सम्मान है जो जनता को क्रिकेट पेश करने के लिए बहुमूल्य योगदान पर दिया जाता है। क्रिकेट वेस्टइंडीज की वेबसाइट पर पोस्ट अपने संबोधन में होल्डर ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यहां इसे (बीएलएम) लेकर एक बार भी बात नहीं हुई। कभी कभी लगता है कि इसकी अनदेखी कर दी गई जो दुखद है। मुझे लगता है कि हमें इसके महत्व को दोबारा बताना होगा, जिससे कि लोग समझ सकें कि दुनिया में क्या चल रहा है।’’

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार