Holi 2025: 14 मार्च को मनाई जा रही रंगो वाली होली, जानिए मुहूर्त और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Mar 14, 2025

हिंदू धर्म में होली सबसे महत्वपूर्ण पर्व में शामिल है। काशी से लेकर ब्रज तक में रंगों के त्योहार होली का उत्सव दिखाई दे रहा है। बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में होली कई तरीकों से मनाई जाती है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार होली के पर्व को लेकर कंफ्यूजन थी। क्योंकि अलग-अलग कैलेंडर और पंचांग में होली की डेट बताई जा रहे है। कहीं होली की तारीख 14 मार्च तो कहीं 15 मार्च बताई जा रही है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रंगों वाली होली कब खेली जा रही है।

रंगों वाली होली

इसे भी पढ़ें: Falgun Purnima 2025: फाल्गुन पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में करें स्नान दान, जानिए पूजन विधि और महत्व

होलिका दहन का समय

बता दें कि 13 मार्च 2025 को होलिका दहन मनाया गया था। वहीं आज यानी की 14 मार्च 2025 को रंग और गुलाल वाली होली खेली जाएगी।

भद्रा का समय

इस बार होलिका दहन पर भद्रा काल का साया था। वहीं हिंदू धर्म में भद्रा में किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। होलिका दहन के दिन शाम को 06:57 मिनट से लेकर रात 08:14 मिनट तक भद्रा काल का साया रहेगा।

होली का महत्व

हिंदू धर्म का होली एक मुख्य और लोकप्रिय त्योहार है। यह पर्व वसंत की शुरूआत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग भेदभाव को भुलाकर एक नई शुरूआत करते हैं। होली का पर्व दो दिन मनाया जाता है, जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है। वहीं इसके अगले दिन रंग और गुलाल से होली खेली जाती है।

प्रमुख खबरें

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

क्या Spyware कर रहा है आपकी जासूसी? Phone Camera हैक होने के इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज

Russia को Petrol Export में भारत बना प्रमुख आपूर्तिकर्ता, दो माह में भेजे 10 लाख बैरल