हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी पहुंची मुंबई, Bollywood सेलिब्रिटीज के साथ करेंगी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2019

मुंबई। पॉप गायिका कैटी पेरी इस सप्ताह के अंत में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस के लिए शहर में पहुंच चुकी हैं। उनका कहना है कि वह रास्तों से खरीददारी करने और बॉलीवुड हस्तियों के साथ पार्टी करने समेत कई ऐसी चीजों में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं जो भारत की खासियत है। वह ‘वन प्लस संगीत महोत्सव’ के तहत 16 नवंबर को डी.वाई पाटिल स्टेडियम में प्रस्तुति देंगी।

पेरी ने संवाददाताओं से कहा कि मैं कुछ अन्य लोगों की प्रस्तुति देखने के लिए उत्साहित हूं। मैं इस हफ्ते मुंबई में, खुद को यहां की संस्कृति में ढालने के लिए पूरी तरह उत्साहित हूं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो कमरे के अंदर रह कर रूम सर्विस के लिए कहूंगी। मैं बाहर जाती हूं, दुनिया देखती हूं, मुझे लोग, संस्कृति और परंपराएं पसंद है। आप मुझे यहां के रास्तों पर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बचपन से ही सेक्स करने के आदी हो गये थे किम करदाशियां के पति कान्ये, ऐसे छूटी आदत

वह यहां आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में बोल रहीं थीं जहां उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी मौजूद थीं जो इस कार्यक्रम का संचालन करेंगी। संगीत की दुनिया में कदम रखने के बाद से अपने जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में पेरी ने कहा कि वह अब अपने जीवन का आनंद लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में लाइव कार्यक्रम करना चाहती हैं जहां वह अपने प्रशंसकों के साथ ज्यादा अच्छा समय बिता पाएं। पेरी ने कहा कि 11-12 वर्षों से लगातार संगीत की दुनिया में सक्रिय रहने के बाद अब उन्हें काम और निजी जिंदगी में संतुलन बनाना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम