गृह मंत्रालय ने खेल परिसर और स्टेडियम खोलने की अनुमति दी, दर्शकों का प्रवेश वर्जित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

नयी दिल्ली।  कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चौथे चरण में रविवार को दर्शकों के बिना खेल परिसरों को खोलने की अनुमति दी गयी है जिससे मार्च से ही ठप्प पड़े अभ्यास शिविरों को फिर से शुरू करने का रास्ता भी संभवत: साफ हो गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान पालन किये जाने वाले दिशानिर्देशों में से एक में लिखा गया है,‘‘खेल परिसर और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जायेगी, हालांकि दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। ’’ तीसरे चरण का लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया लेकिन इसे 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।

भारत में अभी तक 90,000 से ज्यादा कोविड-19 मामले सामने आये हैं जिसमें करीब 3000 लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि खेलों को उन कार्यक्रमों और जश्न में शामिल किया गया है जिन्हें अब तक अनुमति नहीं मिली है। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, ‘‘अभ्यास फिर से शुरू करना ही इन दिशानिर्देशों का एकमात्र निहितार्थ लगता है।’’ भारत में अभी केवल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रूप में ही सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन है जिसे अप्रैल में अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान, देशभर में 31 मई तक बढ़ाई गई तालाबंदी

रविवार को मिली कुछ छूट की घोषणा के बावजूद आईपीएल के हाल फिलहाल खाली स्टेडियमों में शुरू होने की संभावना भी नहीं है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियां अब भी पहले की तरह लागू हैं। देशव्यापी लॉकडाउन मार्च के मध्य से शुरू हुआ था और भारतीय खेल प्राधिरकण के पटियाला और बेंगलुरू में परिसरों में ओलंपिक में जगह बना चुके शीर्ष खिलाड़ी पिछले दो सप्ताह से अभ्यास शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

ओलंपिक को इस घातक महामारी के कारण 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। पिछले सप्ताह खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कई वीडियो कांफ्रेन्स करके इस मामले में उनकी राय जानी थी। उन्होंने भारोत्तोलकों, हाकी खिलाड़ियों और ट्रैक एवं फील्ड के एथलीटों से भी बात की थी।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी