बालों का गिरना आम बात है लेकिन करें यह उपाय तो नहीं झड़ेंगे बाल

By मिताली जैन | Aug 21, 2019

आज के समय लोगों का लाइफस्टाइल जिस तरह का है, उसके कारण कई तरह की सौंदर्य समस्याएं होती हैं। इनमें बालों का झड़ना बेहद आम है। प्रदूषण, खानपान में पोषण की कमी, अत्यधिक तनाव, बालों की सही तरह से केयर न करना और स्टाइल के चक्कर में बालों में केमिकल का इस्तेमाल करने से असमय ही बाल झड़ने लगते हैं। कई बार तो व्यक्ति गंजा तक हो जाता है, जिससे उसकी नेचुरल ब्यूटी कहीं खो जाती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताते हैं, जिनकी मदद से आप न सिर्फ बालों का झड़ना रोक सकते हैं, बल्कि उन्हें अतिरिक्त मजबूती व चमक भी प्रदान कर सकते हैं−

हेयर मसाज

बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे जरूरी है उसे पोषित करना। इसके लिए आप बालों की तेल से मालिश करें। बेहतर होगा कि आप मसाज से पहले ऑयल को हल्का गर्म करें। इससे ऑयल गहराई तक पोषण प्रदान करता है। तेल मालिश करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है और वह तेजी से बढ़ते हैं। इतना ही नहीं, इससे हेयरफॉल भी कम होता है।

नारियल का दूध

नारियल का दूध बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन ई, फैट, प्रोटीन, मिनरल्स व अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जो बालों के झड़ने की समस्या को दूर करते हैं। आप एक बाउल में नारियल का दूध लेकर हेयर डाई ब्रश की मदद से उसे बालों पर लगाएं और तौलिए से सिर को कवर कर लें। करीबन आधे घंटे बाद बालों को ठंडे पानी से धो दें। अंत में बालों को शैंपू करें।

मेथीदाना 

मेथी के बीज बालों के झड़ने की समस्या को दूर करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए मेथी के बीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। अंत में इन्हें पीसें और बालों में लगाएं। आधे से एक घंटे बाद ठंडे पानी से हेड वॉश करें।

इसे भी पढ़ें: हाथ−पैरों की खूबसरती निखारने के लिए घर पर ही करें मेनीक्योर पेडीक्योर

अंडा

अंडा बालों के लिए वरदान समान है। बालों के झड़ने की मुख्य वजह प्रोटीन की कमी है, ऐसे में अगर आप प्रोटीन का पावरहाउस माने जाने वाले अंडे को बालों पर लगाती हैं तो इससे आपके बालों को काफी पोषण मिलता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अंडे को तोड़कर उसका सफेद हिस्सा अलग करें। अब इस सफेद हिस्से में जैतून का तेल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और करीब आधे घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें।


एलोवेरा

एलोवेरा में मौजूद एंजाइम बालों के विकास में मददगार होते हैं। अगर आप एलोवेरा का उपयोग बालों पर करते हैं तो इससे न सिर्फ बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि रूसी की समस्या भी दूर होती है। एलोवेरा जेल व रस दोनों का ही इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन