होंठों की देखरेख के लिए घर पर ही इस तरह बनाएं लिप स्क्रब

By मिताली जैन | Apr 01, 2019

जब भी होंठों की देखरेख की बात होती है तो लिप स्क्रब का नाम अवश्य आता है। जिस तरह स्किन से मृत कोशिकाओं को निकालने और उसे फिर से जीवंत करने के लिए उसे एक्सफोलिएट करना पड़ता है। ठीक उसी तरह होंठों को भी एक्सफोलिएशन करने की आवश्यकता होती है, ताकि उस पर मौजूद डेड स्किन सेल्स बाहर आ जाए और होंठ एकदम मुलायम या पिंक हो जाएं। तो चलिए जानते हैं कुछ होममेड लिप स्क्रब के बारे में−

शहद व नारियल तेल

इस लिपस्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले एक टेबलस्पून नारियल तेल में एक टेबलस्पून शहद मिलाएं। अब इसमें दो टेबलस्पून ब्राउन शुगर और थोड़ा सा गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को होंठों पर लगाकर सर्कुलर मोशन में दो से तीन मिनट तक मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें।

ब्राउन शुगर व शहद

इसके लिए एक बाउल में एक टेबलस्पून ब्राउन शुगर में एक टेबलस्पून शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण में कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की डालें। जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसे होंठों पर लगाकर दो से तीन मिनट तक रब करें। अंत में हल्के गुनगुने पानी से होंठों को साफ करें और फिर लिप बाम अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें: जल्दी लंबे करना चाहते हैं बाल, ऐसे इस्तेमाल करें अंडा

दालचीनी लिप स्क्रब

एक मिक्सिंग बाउल में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच शहद व आधा चम्मच जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे होंठों पर लगाकर एक स्क्रब की तरह अप्लाई करें। अंत में हल्के गुनगुने पानी से होंठों को वॉश करें और फिर लिप बाम लगाएं।

संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों का पाउडर भी एक बेहतरीन लिप स्क्रब की तरह काम करता है। इसकी मदद से लिप स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो टेबलस्पून संतरे के छिलकों का पाउडर, दो टेबलस्पून ब्राउन शुगर और दस से बारह बूंदे बादाम के तेल की डालकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण की मदद से करीबन 30 सेंकड तक लिप को स्क्रब करें। अब एक वाइप की मदद से होंठों को साफ करें और हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। आप इस लिप स्क्रब का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन केयर प्रॉडक्ट लगाने का भी होता है अपना एक तरीका

कॉफी व शहद

कॉफी के ब्यूटी बेनिफिट्स किसी से छिपे नहीं हैं। यह स्किन की हर तरह की समस्या को दूर करने का माद्दा रखती है। लिप स्क्रब बनाने के लिए एक टेबलस्पून कॉफी लेकर उसमें एक टेबलस्पून शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण को होंठों पर लगाकर करीबन एक मिनट तक मसाज करें। अब इसे एक मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी की मदद से होंठों को साफ करें। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई