Indore Honeymoon Couple Case: पत्नी सोनम ने ही कराई थी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या? भाड़े पर बुलाए थे गुंडे, चार आरोपी गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jun 09, 2025

इंदौर हनीमून पर गये कपल में से पति की हत्या और पत्नी के अपहरण होने की गुत्थी सुलझ गयी है। मेघालय में अपने हनीमून के दौरान मारे गए इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग के अनुसार, पत्नी ने कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों को बुलाकर हत्या की साजिश रची थी। त्वरित कार्रवाई की पुष्टि करते हुए, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक और हमलावर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है। शाबाश मेघालय पुलिस।"

मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा।’’ नोंगरांग ने बताया, ‘‘सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए भाड़े पर बुलाये थे कुछ लोग

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें भाड़े पर बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘‘अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में अभियान अब भी जारी है।’’ मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजा हत्याकांड में सात दिन के भीतर मेघालय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है... मध्यप्रदेश के तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा एक और हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अब भी जारी है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल: दूरसंचार प्रमुख समेत 18 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने अभी तक औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि महिला (सोनम) अस्त-व्यस्त अवस्था में पाई गई थी। महिला को शहर में हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए आश्रय स्थल सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है और मध्य प्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

घटना के मद्देनजर दंपत्ति के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी। रविवार को मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने इंदौर के दंपत्ति राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के मामले में न्याय के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम पूर्वोत्तर राज्य में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। बाद में, 2 जून को, राजा का शव मेघालय में चेरापूंजी के पास सोहरारिम में एक खड्ड में मिला, जबकि सोनम अभी भी लापता है, और उसे खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है। 

इसे भी पढ़ें: भगदड़ की घटना से दुखी हूं, क्रिकेट स्टेडियम से मेरा कोई लेना-देना नहीं: सिद्धरमैया

एएनआई से बात करते हुए, सोनम रघुवंशी की मां संगीता रघुवंशी ने कहा, "... हम चाहते हैं कि सीबीआई जांच जल्द से जल्द शुरू हो ताकि मेरी बेटी जल्द से जल्द घर आ सके... हम चाहते हैं कि हमारी बेटी जल्द से जल्द मिल जाए।" इस बीच, राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री को सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए एक पत्र लिखा है और इसे आयुक्त कार्यालय में जमा कर दिया है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हमारा समर्थन करें, और मामले की सीबीआई जांच की जाए। इससे राजा को न्याय मिल सकता है और सोनम को ढूंढना आसान हो सकता है। जिस तरह से मेघालय पुलिस इस मामले पर काम कर रही है, उससे राजा को न्याय नहीं मिलेगा।" 

(एएनआई)

प्रमुख खबरें

युवाओं को Gen Z और Gen Alpha में बांटने की जरूरत नहीं, Panaji में बोले Nitin Nabin

BJP का बड़ा सियासी दांव: Hardeep Singh Puri होंगे Madhya Pradesh से राज्यसभा उम्मीदवार

Fashion Tips: Karwa Chauth 2026 पूजा में रॉयल लुक देंगे Butterfly Cut और Deep V Cut Blouse

Jio Platforms IPO: लिस्टिंग के बाद बोले Akash Ambani, नई तकनीक आम लोगों तक पहुंचाएंगे