हार के लिए हुड्डा जिम्मेदार, प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हरियाणा के CM को लेकिर किए सवाल पर कहा- राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2024

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के आश्चर्यजनक परिणाम से जुड़ी शिकायतों के बारे में निर्वाचन आयोग को अवगत कराया और इनकी जांच की मांग की है। पूरे मामले पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए हुड्डा (भूपेंद्र सिंह हुड्डा) जिम्मेदार हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बयानबाजी करेंगे। अगर आप कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशियों से पूछेंगे तो वे बताएंगे कि हुड्डा ने क्या किया है। नायब सिंह सैनी के फिर से सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। संभावना है कि जल्द ही इस पर फैसला होगा।

इसे भी पढ़ें: Congress का डेलिगेशन चुनाव आयोग पहुंचा, हरियाणा चुनाव को लेकर मुलाकात

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया था कि हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत जिलों से ईवीएम को लेकर शिकायतें आई हैं तथा जिन ईवीएम की बैट्री 99 प्रतिशत चार्ज थी उनमें कांग्रेस उम्मीदवारों की हार हुई है, लेकिन जिनकी बैट्री 60-70 प्रतिशत चार्ज थी उनमें कांग्रेस की जीत हुई है। इसी साल जून में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई पहली बड़ी सीधी लड़ाई में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 48 सीट पर जीत दर्ज की जबकि 2019 में उसे 41 सीट मिली थी। कांग्रेस को 37 सीट पर संतोष करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव