उद्योग जगत ने लॉकडाउन के फैसले को बताया सही, मांगा राहत पैकेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2020

नयी दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) की अवधि को तीन मई तक बढ़ाने की सरकार की घोषणा के बीच सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के संगठन नासकॉम ने उम्मीद जताई है कि सरकार अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए प्रोत्साहन पैकेज की जल्द घोषणा करेगी। सरकार ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन (बंद) की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी है। लॉकडाउन पहली बार 25 मार्च को 21 दिन के लिये लगाया गया था। यह अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी जिसे अब बढ़ाकर तीन मई 2020 कर दिया गया है। इससे अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया है।

नासकॉम ने सरकार के सार्वजनिक पाबंदी बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। उसने कहा कि इससे लोगों को अपने दैनिक जीवन में सामुदायिक दूरी को ‘सामान्य’ तरीके से अभ्यास करने में मदद मिलेगी जो उन्हें आने वाले कई महीनों के दौरान दैनिक दिनचर्या में अपनाना होगा। नासकॉम ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि कुछ जिले कोरोना वायरस की वजह से काफी बुरी तरह प्रभावित हैं। लेकिन यह अच्छी खबर है कि कुछ मरीजों का स्वास्थ्य सुधर रहा है और कुछ जिलों में पिछले दो-तीन दिन में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।’’ बयान में कहा गया है कि अभी लड़ाई लंबी है और सरकार की सार्वजनिक पाबंदी को तीन मई तक बढ़ाने से देश को लाभ होगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार