UP के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2021

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बाराबंकी इलाके में रामसनेही घाट के ढाबे के पास खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक सवार 18 मजदूरों की मौत हो गई है। ये मजदूर बस से हरियाणा के पलवल से बिहार जा रहे थे। बस करीब सौ लोग सवार थे। बस रास्ते में अचानक खराब हो गई थी। सभी मजदूर बस ठीक होने का इंतजार कर रहे थे. कुछ यात्री बस से उतरकर सड़क पर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज बाराबंकी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने वाले दुनिया भर में फैलाते जा रहे हैं अशांति! यह एक गंभीर आत्मचिंतन का अवसर?

Congress अब बनी Muslim League Maoist पार्टी, Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर वार

इतनी मिसाइलें दाग दी की एयर डिफेंस ही उड़ गया, हूतियों ने तो हद बवाल काट रखा है

युद्ध की राख से शांति का नया संसार कैसे बने?