होशियारपुर के सरकारी स्कूल का नाम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के नाम पर रखा: स्कूल शिक्षा मंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 05, 2021

चंडीगढ़,--- पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री  विजय इंदर सिंगला ने आज कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के 14 और स्कूलों का नाम शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखा गया है, जिससे इन शूरवीरों के बलिदानों और समाज को दिए  गए योगदान के लिए उनको बनता सम्मान दिया जा सके।

विजय इंदर सिंगला ने बताया कि जि़ला होशियारपुर के एक स्कूल, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल हरिजन बस्ती बीनेवाल का नाम बदल कर संविधान के पितामह बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के नाम पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सरकारी एलिमेंट्री स्कूल रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि जि़ला होशियारपुर के अन्य सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल का नाम 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहादत देने वाले शहीद बलदेव राज के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने आगे बताया कि अब स्कूल का नाम शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल रखा गया है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जि़ला बरनाला के सरकारी प्राईमरी स्कूल पक्खों कलाँ का नाम शहीद रणजीत सिंह शौर्य चक्र विजेता सरकारी प्राईमरी स्कूल पक्खों कलाँ, जि़ला फ़तेहगढ़ साहिब के सरकारी मिडल स्कूल मछराए कलाँ का नाम शहीद अतर सिंह शहीद जवाहर सिंह सरकारी मिडल स्कूल मछराए कलाँ, जि़ला गुरदासपुर के सरकारी प्राईमरी स्कूल विला तेजा का नाम स्वतंत्रता सेनानी सुरैण सिंह सरकारी प्राईमरी स्कूल विला तेजा और जि़ला मानसा के सरकारी मिडल स्कूल बरनाला का नाम शहीद गुरमेल सिंह सरकारी मिडल स्कूल बरनाला रखा गया है।

सिंगला ने बताया कि जि़ला मोगा के सरकारी हाई स्कूल डेमरू खुर्द का नाम बदल कर शहीद लखवीर सिंह सरकारी हाई स्कूल डेमरू खुर्द, जि़ला पठानकोट के सरकारी मिडल सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल घरोटा का नाम स्वतंत्रता सेनानी हंस राज सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल घरोटा, जि़ला पटियाला के सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल मरदांहेड़ी का नाम शहीद सलीम ख़ान सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल मरदांहेड़ी, जि़ला संगरूर के सरकारी हाई स्कूल सतौज का नाम शहीद हवलदार जगसीर सिंह सरकारी हाई स्कूल सतौज, जि़ला एस.ए.एस. नगर के सरकारी हाई स्कूल दप्पर का नाम शहीद सूबेदार बलवीर सिंह सरकारी हाई स्कूल दप्पर और जि़ला तरन तारन के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल कलसियाँ खुर्द का नाम शहीद मनदीप सिंह सरकारी एलिमेंट्री स्कूल कलसियाँ खुर्द रखा गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जि़ला श्री मुक्तसर साहिब के दो स्कूलों का नाम भी उन शहीदों के नाम पर रखा गया है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दीं। उन्होंने आगे बताया कि सरकारी हाई स्कूल गग्गड़ का नाम शहीद सूबेदार जसवंत सिंह सरकारी हाई स्कूल गग्गड़ और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चक्क अटारी सदरवाला का नाम शहीद बलदेव सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चक्क अटारी सदरवाला रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू