अस्पताल ने जारी किया प्रणब मुखर्जी का हेल्थ हेल्थ बुलेटिन, अब भी गहन कोमा में, रक्त संचार स्थिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहन कोमा में हैं लेकिन रक्त संचार सामान्य है। यह जानकारी रविवार को उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने दी। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि 84 वर्षीय मुखर्जी को वेंटिलेटर पर रखा गया है और फेफड़े में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि मरीज का रक्त संचार सभी मानकों पर स्थिर है जैसे रक्तचाप, हृदय एव नाड़ी की गति स्थिर और सामान्य है।

इसे भी पढ़ें: अभी भी वेंटिलेटर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, हालत में कोई सुधार नहीं

गौरतलब है कि मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च ऐंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन दिमाग में जमे खून के थक्के को निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती के दौरान की गई जांच में उनके कोरानो वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी। बाद में उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया और गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि मुखर्जी वर्ष 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा