क्या अक्षय कुमार ने बंद कर दिया फ्रेशर एक्ट्रेस के साथ काम करना? दीपिका पादुकोण है इसका कारण

By रेनू तिवारी | Dec 10, 2020

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से कोई कुछ नया करने की सोच ही नहीं रहा है। पुरानी हिट फिल्मों का रीमेक बनाया जा रहा है या फिर साउथ इंडियन फिल्मों को कॉपी। इसके अलावा एक परंपरा और भी है फिल्में की सीरीज बनाने की। 5 साल से साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल की सीरीज बना रहे हैं। फिल्म में एडल्ट कॉमेडी होती है और हंसने के नाम पर दर्शक सिनेमाहॉल तक खिचे चले आते हैं। इस फॉर्मूले को आधार बना कर हाउसफुल की कड़ियां बनाई जा रही हैं। इस बार एक रिपोर्ट के अनुसार हाउसफुल 5 के लिए साजिद नाडियाडवाला की टीम तैयार हो रही है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ कई बड़े सितारों को फिल्म में लेने की प्लानिंग हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से लड़ रही कृति सेनन को आ रही है सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर की ये तस्वीर 

अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से अपनी फिल्मों में नये एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे हैं। वह किसी भी बड़े चेहरे के साथ लंबे समय से नजर नहीं आये हैं। अक्षय एक सबजेक्टिव फिल्में बना रहे हैं जिसे वह अपने खुद के दम पर चलवाते हैं। गोल्ड में उन्होंने मौनी रॉय के साथ काम किया और पैड मैन में राधिका आप्टे के साथ।  अरसे बाद अक्षय को किसी बड़ी स्टार के साथ काम करते देखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार