कैसे ऋचा चड्ढा के प्यार में पड़ गये थे अली फजल? 8 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अब करने जा रहे हैं शादी

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2022

अली फजल और ऋचा चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें कई बार मीडिया में आयी लेकिन वह अफवाह निकली। अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त थे ऐसे में शादी की प्लानिंग दोनों के शेड्यूल को बिगड़ सकती थी। दोनों ने साथ में एक शानदार वेडिंग फोटोशूट भी करवाया था जिसके बाद तो यह कहा जानें लग गया था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन रिलेशनशिप के लगभग 8 साल बाद अब माना जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का मन बना लिया है। उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग भी काफी हद तक पूरी कर ली है ऐसे में दोनों सितंबर 2022 में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: शादी के 23 साल बाद भी अजय देवगन गर्लफ्रेंड की तरह ही करते हैं कजोल की चिंता, बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश


एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की दो सेरेमनी होंगी, एक मुंबई में जबकि दूसरी दिल्ली में होगी। यह जोड़ा मार्च 2022 की शादी की योजना बना रहा था लेकिन किसी कारण शादी टल गयी। अली और ऋचा ने 2013 में 'फुकरे' में साथ काम किया और जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। आठ साल लंबे डेटिंग के बाद अभिनेता ने 2019 में ऋचा को प्रपोज किया।

 

इसे भी पढ़ें: कमल हसन की INDIAN 2 का हिस्सा नहीं है काजल अग्रवाल? एक्ट्रेस ने अफवाहों का किया खंडन


इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को वेनिस में अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' के वर्ल्ड प्रीमियर में ऑफिशियल किया। रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाले चलते हुए ऋचा और अली को पपराज़ी ने क्लिक किया। काम के मोर्चे पर अली को आखिरी बार गैल गैडोट, टॉम बेटमैन और अन्य अभिनीत 'डेथ ऑन द नाइल' में देखा गया था। यह फिल्म फरवरी 2022 में रिलीज़ हुई थी। दूसरी ओर, ऋचा 'फुकरे 3' में भोली पंजाबन की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा