Chai Par Sameeksha: Operation Sindoor पर Rahul Gandhi की राजनीति से Pakistan को कैसे मिल रही मदद?

By अंकित सिंह | May 26, 2025

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में हो रही राजनीति को लेकर चर्चा की। इस कार्यक्रम में हमेशा की तरह प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे मौजूद रहे। नीरज दुबे ने कहा कि जिस तरीके की राजनीति अब देखने को मिल रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। नीरज दुबे ने कहा कि कांग्रेस लगातार पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार के साथ खड़ी रही है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी उसी दिन से सरकार के खिलाफ कुछ बोलना चाहते थे इसलिए अब मौका मिलते ही वह इस तरीके के ट्वीट कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: युद्ध काल में लक्ष्मणरेखा लांघता विपक्ष

प्रभासाक्षी के संपादक ने कहा कि सरकार की ओर से जो कुछ भी हुआ है सांसदों को ब्रीफ किया जा चुका है। सरकार साफ तौर पर कह रही है कि पूरा का पूरा मामला भारत और पाकिस्तान के बीच है। किसी तीसरे पक्ष में हस्तक्षेप नहीं किया। लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस को सरकार पर भरोसा नहीं। वह किसी तीसरे पक्ष की बात लगातार सुन रहे हैं। राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया पर सरकार से सवाल कर रहे हैं। इन सवालों के जरिए वह पाकिस्तान की मीडिया में सुर्खियों में है। लेकिन आने वाले दिनों में देश की जनता पूरे मामले को लेकर राहुल गांधी से जरूर जवाब मांगेगा।

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने कहा कि जयशंकर को लेकर राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए हैं और पूरी तरीके से गलत है। विदेश मंत्रालय साफ तौर पर कह रहा है कि पहले हमने मारा है फिर पाकिस्तान को बताया है। लेकिन राहुल गांधी एक ही झूठ को 100 बार बोलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह सच बन जाए यह पूरी तरीके से गलत है। नीरज दुबे ने कहा कि कांग्रेस को अपने आप को भी देखना चाहिए। जब मुंबई हमला हुआ था, उसके 2 साल बाद तत्कालीन यूपीए सरकार ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद दी थी जबकि कसाब पकड़ा जा चुका था। कांग्रेस को देखना चाहिए कि आतंकवाद के खिलाफ उसका रवैया कैसा था और वर्तमान की सरकार का रवैया कैसा है। 

उन्होंने कहा कि हम अंदर तक आतंकवादियों को मार कर आए हैं। इससे हमारा हौसला बढ़ा है। हमारे जो हथियार है उसकी सफल टेस्टिंग हो गई है। लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को अगर इस पर भरोसा नहीं होता तो कुछ नहीं किया जा सकता। भारत के हथियारों पर दुनिया भरोसा कर रही है। भारत ने दिखा दिया है कि चाहे ड्रोन हो या मिसाइल हो हम सभी को असफल कर देंगे और ऐसा हुआ भी कांग्रेस ने शुरू में राजनीति नहीं की। लेकिन अब कर रही है। बाकी के विपक्षी दल अभी भी सरकार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के कोई भी दल इस तरीके की राजनीति नहीं कर रहा जैसा कि कांग्रेस कर रही है। शरद पवार पूरी तरीके से सरकार के साथ है। ममता बनर्जी भी सरकार का समर्थन कर रही हैं। नीरज दुबे ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं पर ही भरोसा नहीं है। शशि थरूर, सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा पार्टी के ऐसे वरिष्ठ नेता है जो सोनिया गांधी के बेहद करीबी रहे हैं और यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनकी बातें और वर्तमान में कांग्रेस आलाकमान की बातों में बहुत अंतर है। नीरज दुबे ने कहा कि यह ऐसे नेता है जो जमीनी हकीकत को जानते हैं। यह डिप्लोमेट को जानते हैं। यह सभी नेता गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। लेकिन इन्होंने फिलहाल पार्टी से अलग लाइन लिया है। यह देश के साथ खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Houthi विद्रोहियों ने Aden Airport पर किया हमला, खाली कराया गया पूरा परिसर

Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा

Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

CAPF Cadre Review पर Supreme Court सख्त, केंद्र को 30 नवंबर तक प्रस्ताव देने का निर्देश